लाइव न्यूज़ :

मांडविया व्यापार मेले में स्वास्थ्य मंत्रालय के पवेलियन का उदघाटन करने साइकिल से प्रगति मैदान गये

By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में स्वास्थ्य मंत्रालय के पवेलियन का उद्घाटन करने के लिए प्रगति मैदान तक साइकिल रैली का नेतृत्व किया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पवेलियन का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और ‘संपूर्ण स्वास्थ्य’ के महत्व को रेखांकित करना है, जो वहनीय स्वास्थ्य देखभाल का पर्याय है। मांडविया ने कहा, ‘‘हमारे लिए, स्वास्थ्य व्यापार नहीं है बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए। हम यही चाहते हैं। ’’

मंत्री ने कहा, ‘‘संपूर्ण स्वास्थ्य एहतियाती देखभाल से शुरू होता है। उदाहरण के लिए फिट इंडिया, योग, खेलो इंडिया संपूर्ण स्वास्थ्य का हिस्सा है। आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं तंदुरूस्ती केंद्र हमारी स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ की हड्डी है। ’’ उन्होंने रोकी जा सकने वाली बीमारियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत महीने भर चलने वाले अभियान की घोषणा की।

मांडविया ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशानिर्देश के मुताबिक, जन भागीदारी ने कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक बहुत अहम भूमिका निभाई है। ’’

टीकाकरण कराने में हिचकिचाहट और अफवाहों को दूर करने को लेकर उन्होंने प्रेस दिवस पर मीडिया का आभार जताया। उन्होंने बताया कि विभिन्न हितधारकों के सहयोग से अब तक कोविड-19 टीके की कुल 113 करोड़ खुराक दी गई हैं।

स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने में निजी क्षेत्र की साझेदारी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिस्पर्धा वहनीय कीमतें मुहैया करने में मदद करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एमबीबीएस की सीट दोगुनी हो गई हैं और स्नातकोत्तर (पीजी) की सीट भी बढ़ी हैं। हमें और अधिक चिकित्सकों की जरूरत है तथा हम चिकित्सक-मरीज अनुपात बढ़ाने के लिए अस्पतालों में निवेश कर रहे हैं। ’’

मंत्री ने कहा, ‘‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एक क्रांति है और यह हमें डिजिटल रिकार्ड रखने में मदद करेगा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हम आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लिए पंजीकरण अभियान शुरू कर रहे हैं।’’ मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य में किसी महामारी से निपटने और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन हाल में शुरू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह