लाइव न्यूज़ :

पंजाब निवेशक सम्मेलन में जाने-माने उद्योगपतियों के भाग लेने की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:09 IST

 पंजाब सरकार की बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन में देश के जाने माने उद्योगपतियों के भाग लेने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्दे कार्यक्रम में भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजूकी मुख्य भाषण देंगे। इसके साथ ही समूह परिचर्चा सत्र की भी शुरुआत होगी

 पंजाब सरकार की बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन में देश के जाने माने उद्योगपतियों के भाग लेने की उम्मीद है। भारती एयरटेल के सुनील भारती मित्तल, कोटक महिन्द्रा के उदय कोटक, आईटीसी प्रमुख संजीव पुरी जैसे कई जाने माने उद्योगपति निवेशक सम्मेलन में पहुंचेंगे।

पंजाब सरकार के मोहाली में होने वाले इस कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों, प्रमुख उद्योगों और नये स्टार्ट उद्यमियों के साथ ही विदेशी मिशनों के प्रतिनिधियों के पहुंचने की भी संभावना है। प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन का आयोजन पांच और छह दिसंबर 2019 को होने जा रहा है। सम्मेलन के पहले दिन बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ परिचर्चा सत्र का आयोजन होगा। इसमें राज्य के एमएसएमई क्षेत्र को केन्द्र बिंदु में रखा जायेगा।

राज्य सरकार की बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजूकी मुख्य भाषण देंगे। इसके साथ ही समूह परिचर्चा सत्र की भी शुरुआत होगी। राज्य की वृद्धि को गति देने के लिये आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के सत्र में ईस्ट इंडिया होटल्स के कार्यकारी चेयरमैन पी आर एस ओबरॉय, कोटक महिन्द्रा बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक उदय कोटक, आईटीसी के चेयरमैन संजीव पुरी, हिन्दुजा समूह यूरोप के चेयरमैन प्रकाश हिन्दुजा, हीरो एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल और वर्धमान टैक्सटाल्स के उपाध्यक्ष एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचिता जैन के भाग लेने का कार्यक्रम है।

दोपहर को होने वाले परिचर्चा सत्र में भारत एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, एचडीएफसी के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी, डीएलएफ के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, सर्राफ समूह के उपाध्यक्ष सराफुद्दीन सर्राफ और भारत होटल्स के सीएमडी ज्योत्सना सूरी शामिल होंगे।

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं