लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद लोगों के बच्चों के लिए कल्याणकारी योजना असंतोषजनक, पहुंच से बाहर : डीसीपीसीआर

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली बाल संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने सिफारिश की है कि जेल में बंद लोगों के बच्चों के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजना में बदलाव किए जाएं। आयोग का दावा है कि यह योजना असंतोषजनक और पहुंच से बाहर है।

आयोग ने विभिन्न पक्षकारों के साथ 2014 की, बंदी माता-पिता के बच्चों के लिए वित्तीय पोषण, शिक्षा एवं कल्याण योजना के तहत ऐसे बच्चों के लिए उपलब्ध संस्थागत सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जिसके बाद सरकार को सिफारिश की गई।

सरकार को जमा की गई विस्तृत रिपोर्ट में डीसीपीसीआर ने पाया कि योजना का स्वरूप और कार्यान्वयन "असंतोषजनक, पहुंच से बाहर एवं उदासीन है।"

डीसीपीसीआर ने जोर दिया कि योजना में बदलाव किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि जेल में बंद लोगों के बच्चे परेशान न हों और सामाजिक, भावनात्मक और शैक्षणिक तौर पर उनका पालन-पोषण हो।

आयोग की सिफारिश में कहा गया है कि मौजूदा पात्रता मापदंड के तहत अगर माता और पिता, दोनों ही जेल में बंद हैं या अगर जीवित माता या पिता जेल में हैं तो योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है। एकल अभिभावक के बच्चे भी समान रुप से संवेदनशील हैं। लिहाजा, जिन बच्चों के सिर्फ माता या पिता या दोनों माता-पिता जेल में बंद हैं, उन्हें योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने का पात्र बनाया जाना चाहिए।

सिफारिश में कहा गया है कि दिल्ली में पांच साल से रहने का मापदंड हटाया जाना चाहिए और अगर गिरफ्तारी के समय माता-पिता दिल्ली में रहते हैं तो उनके बच्चे को योजना के तहत पात्र बनाया जाना चाहिए। साथ में दो लाख रुपये आय सीमा को हटाना चाहिए।

डीसीपीसीआर ने कहा कि पहले बच्चे को 4000 रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता देनी चाहिए और बाद के हर बच्चे को 3500 रुपये प्रति माह की मदद देनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो