पत्थलगड़ी के निर्दोषों को रिहा करने का स्वागत मगर षड्यंत्रकारियों को बख्शा न जाये: बीजेपी

By भाषा | Updated: December 31, 2019 05:49 IST2019-12-31T05:49:21+5:302019-12-31T05:49:21+5:30

शाहदेव ने कहा कि इन्हीं विकास विरोधी षड्यंत्रकारियों ने कुछ इलाकों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर रोक लगा दी थी और सरकारी स्कूलों तक को बंद करवा दिया था।

Welcome to release the innocents of Pathalgadi, but do not spare the conspirators: BJP | पत्थलगड़ी के निर्दोषों को रिहा करने का स्वागत मगर षड्यंत्रकारियों को बख्शा न जाये: बीजेपी

पत्थलगड़ी के निर्दोषों को रिहा करने का स्वागत मगर षड्यंत्रकारियों को बख्शा न जाये: बीजेपी

Highlightsउन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ भाजपा का अभियान हमेशा जारी रहेगा।  पुलिसकर्मियों तक के हथियार भी लूट लिए गये थे और उनका अपहरण भी करवा दिया था।

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को यहां कहा कि जो आदिवासी निर्दोष हैं और जिन्हें बरगला कर पत्थलगड़ी आंदोलन में मोहरा बनाया गया, उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का वह स्वागत करती है लेकिन संविधान विरोधी और राष्ट्र विरोधी कार्य करने वाले असली षड्यंत्रकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य कैबिनेट के द्वारा पत्थलगड़ी और सीएनटी एसपीटी से जुड़े सारे मुकदमों को वापस लेने के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर किसी निर्दोष आदिवासी को बरगला कर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के क्रम में मुकदमा हुआ है तो उन मुकदमों को वापस लिए जाने का भाजपा स्वागत करती है, लेकिन जिन लोगों ने मास्टरमाइंड और मुख्य षड्यंत्रकारी की भूमिका निभाते हुए पत्थलगड़ी को विकृत रूप से परिभाषित कर देश और संविधान के खिलाफ आंदोलन चलाया था, उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाने का भाजपा कड़ा विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश हित सर्वोपरि है और देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता से खिलवाड़ करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में कोई रियायत नहीं मिलनी चाहिए। शाहदेव ने कहा कि इन्हीं षड्यंत्रकारियों ने एक समय खूंटी के पूरे इलाके को अशांत कर दिया था और पुलिसकर्मियों तक के हथियार भी लूट लिए गये थे और उनका अपहरण भी करवा दिया था।

उन्होंने कहा कि इन्हीं देश विरोधी तत्वों ने संविधान की भावना के विपरीत भोले-भाले आदिवासियों को भड़का कर कुछ इलाकों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। शाहदेव ने कहा कि इन्हीं विकास विरोधी षड्यंत्रकारियों ने कुछ इलाकों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर रोक लगा दी थी और सरकारी स्कूलों तक को बंद करवा दिया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ भाजपा का अभियान हमेशा जारी रहेगा। 

Web Title: Welcome to release the innocents of Pathalgadi, but do not spare the conspirators: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे