लाइव न्यूज़ :

5जी तकनीक का स्वागत, जानना चाहती हूं कि सभी के लिये सुरक्षित है या नहीं: जूही चावला

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:03 IST

Open in App

मुंबई, नौ जून अभिनेत्री जूही चावला ने 5जी वायरलेस नेटवर्क टेक्नोलॉजी को चुनौती देने वाली अपनी याचिका खारिज होने के कुछ दिन बाद बुधवार को कहा कि उनका संदेश शोर में कहीं गुम हो गया।

चावला ने देश में 5जी वायरस नेटवर्क स्थापित किये जाने के खिलाफ 31 मई को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था और लोगों, जानवरों और वनस्पति तथा जीवों पर रेडिएशन से पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित मुद्दे उठाए थे।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह चावला और सह याचिकाकर्ताओं सामाजिक कार्यकर्ता वीरेश मलिक और टीना वचानी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए याचिका को ''दोषपूर्ण'' व ''कानूनी प्रक्रिया के विरुद्ध'' करार दिया था। साथ ही अदालत ने कहा था कि याचिका ''चर्चा में आने'' के लिये दाखिल की गई।

चावला (53) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि उनका मकसद यह जानना था कि 5जी तकनीक सभी के लिये सुरक्षित है कि नहीं।

अभिनेत्री ने वीडियो संदेश में कहा, ''बीते कुछ दिनों में बहुत शोर मचा, जिसके चलते मैं बात नहीं रख सकी। इस शोर में, मुझे लगा कि मेरा एक महत्वपूर्ण संदेश गुम हो गया है कि हम 5जी के खिलाफ नहीं हैं। हम इसका स्वागत करते हैं। इसे लाइये। हम सब बस यही कह रहे हैं कि अधिकारियों को स्पष्ट करना चाहिये कि 5जी सुरक्षित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए