लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूईएफ का ऑनलाइन दावोस शिखर सम्मेलन शुरू, 28 जनवरी को मोदी करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: January 25, 2021 00:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली/दावोस, 24 जनवरी विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऑनलाइन दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन की शुरुआत रविवार रात को हुई। पांच दिवसीय इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दुनिया के अन्य शीर्ष नेता संबोधित करेंगे।

सम्मेलन की शुरुआत डब्ल्यूईएफ के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष क्लाउस श्वाब के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने विशेष संबोधन दिया। चीन के राष्ट्रपति सोमवार को इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यह इस साल का पहला बड़ा वैश्विक शिखर सम्मेलन होगा, जिसमें 1,000 से अधिक वैश्विक नेता शामिल होंगे। इनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकारों के प्रमुख, बड़ी कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं चेयरमैन, बहुपक्षीय संगठनों के प्रमुख, शैक्षणिक क्षेत्र और नागरिक समाज से जुड़े दिग्गज शामिल हैं। दुनिया के ये दिग्गज कोविड-19 महामारी के बीच आर्थिक, पर्यावरणीय, सामाजिक और प्रौद्योगिकी से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

डब्ल्यूईएफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार यानी 28 जनवरी को इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। छह दिन का शिखर सम्मेलन 24 से 29 जनवरी तक चलेगा।

इसके अलावा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा उद्योग जगत के दिग्गज मसलन आनंद महिंद्रा, सलिल पारेख और शोभना कामिनेनी भी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

डब्ल्यूईएफ का नियमित वार्षिक सम्मेलन इस साल मई में स्विट्जरलैंड के दावोस के बजाय सिंगापुर में होगा। वार्षिक सम्मेलन से पहले जिनेवा के संगठन द्वारा ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। इसे ‘दावोस एजेंडा’ का नाम दिया गया है। डब्ल्यूईएफ द्वारा हर साल इसी समय पर वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसमें दुनियाभर के अमीर और ताकतवर लोग जुटते हैं।

सम्मेलन में भाग लेने वालों की सूची में केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल का नाम भी शामिल है। इनके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, रवि रुइया, ऋषद प्रेमजी, पवन मुंजाल, राजन मित्तल, सुनील मित्तल, अजय खन्ना, अजित गुलाबचंद, हरि एस भरतिया और संजीव बजाज भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा