लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूईएफ ने स्मार्ट सिटी की रूपरेखा बनाने के लिए भारत के चार शहरों को चुना

By भाषा | Updated: November 18, 2020 00:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर बेंगलुरु, फरीदाबाद, इंदौर और हैदराबाद विश्व के उन 36 शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने ‘जी 20 ग्लोबल स्मार्ट सिटी अलायंस’ के तहत नयी तकनीक को सुरक्षित तरीके से अपनाने की रूपरेखा बनाने पर सहमति जताई है।

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि कोविड-19 के कारण शहरों में तेजी से नयी तकनीक अपनाई जा रही है और सरकारें सीमित संसाधनों के साथ महामारी के बढ़ते हुए खतरे का सामना कर रही हैं।

वक्तव्य में कहा गया कि डब्ल्यूईएफ ने छह महाद्वीपों के 22 देशों के 36 शहरों को जी 20 ग्लोबल स्मार्ट सिटी अलायंस द्वारा विकसित की जा रही नयी वैश्विक नीति की रूपरेखा बनाने के लिए चुना है।

बेंगलुरु, फरीदाबाद, इंदौर, और हैदराबाद के अलावा लंदन, मास्को, टोरंटो ब्रासीलिया, दुबई और मेलबर्न को भी इसके लिए चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos