लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लागू किया गया सप्ताहांत कर्फ्यू

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:59 IST

Open in App

अगरतला, 16 जुलाई त्रिपुरा सरकार ने राज्य में कोविड -19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद शनिवार और रविवार को सप्ताहांत कर्फ्यू लागू करने के अलावा अगरतला नगर निगम और 11 अन्य शहरों अथवा शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में दिन के कर्फ्यू को 19 जुलाई से 23 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है।

सप्ताहांत कर्फ्यू 17 जुलाई सुबह छह बजे से 19 जुलाई सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। दरअसल, पूर्वोत्तर राज्य में हाल के सप्ताहों में कोविड-19 के नये मामलों और इसके संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि देखी गयी है।

राज्य के जिन 11 शहरों में कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गयी है, उनमें रानीरबाजार, जिरानिया नगर, खोवाई, कैलाशहर, धर्मनगर, बेलोनिया, कुमारघाट, तेलियामुरा, अमरपुर नगर, पानीसागर नगर और कमालपुर नगर शामिल हैं। इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू अपराह्न दो बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

त्रिपुरा के मुख्य सचिव कुमार आलोक ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा, ‘‘ कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना प्रतिबंध के अलावा सप्ताहांत कर्फ्यू को बढ़ाना आवश्यक है।’’

अधिसूचना के मुताबिक संपूर्ण राज्य में रात्रि कर्फ्यू (शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक) को 19 जुलाई से 24 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक त्रिपुरा में अब तक संक्रमण के 72,365 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस महामारी के कारण राज्य में 719 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,188 हो गयी है।

संक्रमण की दर 5.15 प्रतिशत जबकि ठीक होने की दर 93.21 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 28,08,661 खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!