जम्मू में बुधवार रहा इस मौसम का सबसे गर्म दिन

By भाषा | Updated: June 30, 2021 21:38 IST2021-06-30T21:38:33+5:302021-06-30T21:38:33+5:30

Wednesday was the hottest day of the season in Jammu | जम्मू में बुधवार रहा इस मौसम का सबसे गर्म दिन

जम्मू में बुधवार रहा इस मौसम का सबसे गर्म दिन

जम्मू, 30 जून जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू में बुधवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.4 डिग्री अधिक है।

जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्से पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा जबकि रात का तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा।

रायसी जिले का कटरा केन्द्र शासित प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म इलाका रहा। कटरा में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Wednesday was the hottest day of the season in Jammu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे