लाइव न्यूज़ :

आईएनएस शिवाजी में हुआ वेबिनार का आयोजन

By भाषा | Updated: November 22, 2020 19:42 IST

Open in App

पुणे, 22 नवंबर वाइस एडमिरल ए के चावला ने विभिन्न हितधारकों से अपील की है कि वे ‘मेक-इन-इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे रणनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नौसेना के साथ सहयोग करें ताकि जहाजों के लिए बेहतर डिजाइन सुनिश्चित हो सके।

एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल चावला ने शनिवार को आईएनएस शिवाजी द्वारा 'मैनेजमेंट ऑफ स्ट्रक्चर बॉर्न नॉइस' के विषय पर आयोजित एक वेबिनार के दौरान यह अपील की।

आईएनएस शिवाजी पुणे जिले के लोनावाला में स्थित एक नौसेना स्टेशन है। इसमें नौसेना इंजीनियरिंग कॉलेज है, जो भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों को प्रशिक्षित करता है।

अपने संबोधन के दौरान, वाइस एडमिरल चावला ने जहाजों और पनडुब्बियों के बेहतर इस्तेमाल को सुनिश्चित करने के लिए प्लेटफॉर्म के रखरखाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने उद्योग जगत, अकादमिक क्षेत्र और जहाज निर्माण उद्योग से आग्रह किया कि वे जहाज के लिए बेहतर डिजाइन सुनिश्चित करने के लिए 'मेक-इन-इंडिया' और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे केंद्र सरकार के रणनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय नौसेना के साथ सहयोग करें।

वेबिनार का आयोजन प्रतिष्ठित संस्था, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (मरीन इंजीनियरिंग) के तत्वावधान में किया गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्यक्रम में नौसेना की सभी शाखाओं के फ्लैग ऑफिसर, वरिष्ठ नौसेना अधिकारी, पूर्व अधिकारी और अन्य अधिकारियों सहित 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे