लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव के दौरान 10 फीसदी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग

By भाषा | Updated: April 5, 2021 17:25 IST

Open in App

जयपुर, पांच अप्रैल राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा उप चुनाव के दौरान 10 फीसदी मतदान केन्द्रों पर बलवा, बूथ कैप्चरिंग, अनाधिकृत प्रवेश करने सहित अन्य अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम के लिए वेबकास्टिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

गुप्ता ने सोमवार को बताया कि तीनों विधानसभाओं में कुल 1145 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 100 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेब कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा विधानसभा के 39, राजसमंद के 35 और चुरू जिले के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 26 मतदान केंद्रों पर इस तकनीक के जरिए निगरानी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विभाग तीनों विधानसभा में स्वतंत्र—निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए संकल्पबद्ध है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केन्द्रों में लगे वेब कैमरो से प्राप्त सूचना पर संभावित वारदातों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए जिला स्तर पर सभी तकनीकी सुविधाओं से युक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से भी इसकी निरंतर निगरानी की जाएगी और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी इसे देखा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है