लाइव न्यूज़ :

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर बनेगी वेब सीरीज़

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:09 IST

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर अबुदंशिया एंटरटेनमेंट भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जिंदगी पर एक वेब सीरीज़ का निर्माण करने की योजना बना रहा है। प्रोडक्शन कंपनी ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की।

"शेरनी", "शकुंतला देवी", "टॉयलेट - एक प्रेम कथा" और "एयरलिफ्ट" जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाली कंपनी अबुदंशिया एंटरटेनमेंट ने "फ़्लॉएड: द राइज़ एंड फ़ॉल ऑफ़ इंडियाज़ डायमंड मुगल नीरव मोदी" नामक पुस्तक के अधिकार हासिल कर लिए हैं। .

यह पुस्तक खोजी पत्रकार और लेखक पवन सी लाल ने लिखी है। नीरव मोदी पर पुस्तक लिखने के लिए पवन ने अपने अनुभवों और साक्षात्कारों की मदद लेने के अलावा काफी शोध भी किया है।

पुस्तक के आधार पर वेब सीरीज़ की पटकथा लिखी जा रही है। पवन इसके लिए सलाहकार लेखक की भूमिका निभाएंगे।

नीरव मोदी करीब दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मामले में धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों का सामना कर रहा है और इसको लेकर भारत में वांछित है। इस समय नीरव ब्रिटेन की एक जेल में बंद है और भारत उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos