लाइव न्यूज़ :

वेब सीरीज आश्रम सनातन धर्म के विरूद्ध, इसके माध्यम से संत समाज को बदनाम किया जा रहा है : साधु-संत संगठन

By भाषा | Updated: October 28, 2021 00:21 IST

Open in App

भोपाल, 27 अक्टूबर साधु-संतों के एक संगठन ने बुधवार को आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-3 सनातन धर्म के विरूद्ध है और इसके माध्यम से संत समाज को बदनाम किया जा रहा है।

उन्होंने इस तरह की वेब सीरीज एवं फिल्मों पर तुरंत उचित कार्रवाई कर इनकी शूटिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और भविष्य में सनातन धर्म विरोधी किसी भी फिल्म या वेब सीरीज का निर्माण ना किया जाए।

मालूम हो कि 24 अक्टूबर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में वेब-सीरीज आश्रम-3 के सेट में पथराव व तोड़फोड़ करने के साथ इसके निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा पर हिंदुओं को गलत तरीके से चित्रित करने का आरोप लगाते हुए स्याही फेंकी थी। इस संबंध में पुलिस ने देर रात ही हंगामा करने के लिए मामला दर्ज कर बजरंग दल के चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

साधु-संतों के संगठन ने यह भी मांग की है कि जो प्रकरण बजरंग दल के इन कार्यकर्ताओं पर यहां लगाया गया है, उसे तुरंत वापस लिया जाये।

साधु-संतों के संगठन ‘आर्यवृत्त षट्दर्शन साधु मंडल एवं आचार्य परिषद’ ने इस संबंध में यहां बुधवार को एक बैठक की और बाद में विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।

संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि विगत पांच दशकों से बॉलीवुड हमारी धार्मिक भावनाओं, भारतीय परंपरा एवं हमारी संस्कृति पर कुठाराघात करने की दृष्टि से फिल्मों में गलत तरीके से साधु-संतों पर आघात कर रहा है। इसका प्रमाण वेब सीरीज जैसे आश्रम-1, आश्रम-2 है। इसमें साधु-संतों को और आश्रमों का जो स्वरूप दिखाया गया है, वो बिलकुल निंदनीय है और हिन्दू धर्म को बदनाम करने का वैश्विक षड़यंत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर