लाइव न्यूज़ :

वेब सीरीज ‘‘ए सूटेबल बॉय’’ विवाद : नेटफ्लिक्स के दो अधिकारियों के खिलाफ मप्र में प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: November 23, 2020 18:10 IST

Open in App

भोपाल, 23 नवंबर मध्यप्रदेश पुलिस ने सोमवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के दो अधिकारियों के खिलाफ वेब सीरीज ‘‘ए सूटेबल बॉय’’ में कथित रूप से एक मंदिर में किसिंग सीन दिखाने से लोगों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने यह प्राथमिकी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय सचिव गौरव तिवारी की शिकायत पर दर्ज की है। मध्यप्रदेश के रीवा शहर के सिविल लाइंस पुलिस थाने में नेटफ्लिक्स के दो अधिकारियों मोनिका शेरगिल, (वाइस प्रेसीडेंट, कन्टेंट) तथा अंबिका खुराना (डायरेक्टर, पब्लिक पॉलिसीज) के नाम से प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा, ‘‘मैंने अधिकारियों से इस बात की जांच करने के निर्देश दिये थे कि सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ में दिखाये जा रहे किसिंग सीन क्या किसी मंदिर में फिल्मायें गये हैं और क्या इससे धार्मिक भावनाओं को चोट लगी है। जांच में प्राथमिक तौर पर यह पाया गया है कि इन दृश्यों से एक विशेष धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गौरव तिवारी की शिकायत के आधार पर भादवि की धारा 295 ए (धार्मिक भावनाओं के आहत होने संबंधी धारा) के तहत रीवा में नेटफ्लिक्स के अधिकारियों मोनिका शेरगिल और अंबिका खुराना के खिलाफ दर्ज की जा रही है।’’

इससे पहले, तिवारी ने शनिवार को रीवा के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर नेटफ्लिक्स और सीरीज के निर्माताओं से माफी मांगने तथा आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की मांग की थी।

तिवारी ने कहा कि सीरीज के कुछ हिस्सों को मध्यप्रदेश के महेश्वर में नर्मदा किनारे एक शिव मंदिर में फिल्माया गया है तथा मंदिर के अंदर किसिंग सीन से हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है।

उन्होंने एसपी को अपनी शिकायत में नेटफ्लिक्स के दो अधिकारियों मोनिका शेरगिल और अंबिका खुराना को नामित किया था।

उधर, एसपी राकेश कुमार ने सोमवार को कहा कि तिवारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे जांच की जा रही है।

मालूम हो कि छह भागों वाली नेटफ्लिक्स सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ को प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक मीरा नायर ने बनाया है। नायर, समीक्षकों द्वारा अपनी फिल्मों जैसे सलाम बॉम्बे, मॉनसून वेडिंग और द नेमसेक की प्रशंसा की लिये जानी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन