लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के कुल्लू में स्थापित किया जाएगा बुनकर सेवा एवं डिजाइन संसाधन केंद्र : पीयूष गोयल

By भाषा | Updated: September 26, 2021 21:44 IST

Open in App

शिमला, 26 सितंबर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बुनकर सेवा एवं डिजाइन संसाधन केंद्र स्थापित किया जाएगा ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात के लिए हस्तशिल्प उत्पादों को एक बेहतर मंच प्रदान किया जा सके।

केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा मिलने के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर कुल्लू में सेवा और समर्पण अभियान के तहत हस्तशिल्प और हथकरघा कारीगरों के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

गोयल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हस्तशिल्प और कारीगरों के कौशल उन्नयन तथा आधुनिक उपकरणों की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए बुनकर सेवा केंद्र में गुणात्मक नए डिजाइन तैयार करने के लिए कारीगरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डिजाइन, गुणवत्ता, पैकेजिंग और मार्केटिंग के आधुनिकीकरण पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि बुनकरों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पादों की बेहतर कीमत मिल सके।

उन्होंने बड़े शहरों, कपड़ा उद्योग से जुड़े लोगों और फाइव स्टार होटलों में इन उत्पादों की जिलेवार प्रदर्शनियां आयोजित करने का सुझाव दिया ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनकी ब्रांडिंग की जा सके।

गोयल ने जिले के उद्यमियों के साथ बातचीत की और स्थानीय हस्तशिल्प तथा हथकरघा कारीगरों को लकड़ी के शिल्प, हथकरघा, कढ़ाई मशीन और प्रमाण पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि राज्य के शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में राज्य में 13,572 पंजीकृत बुनकर हैं जिनकी आजीविका बुनाई और कढ़ाई के कौशल से संबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग