लाइव न्यूज़ :

Weather Updates: उत्तर भारत में पारे ने गोता लगाया, कश्मीर और हिमाचल में हाड़ गलाने वाली ठंड

By भाषा | Updated: January 20, 2020 06:29 IST

पिछले 24 घंटे में राजस्थान में भी तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। 2.5 डिग्री तापमान के साथ सीकर राज्य की सबसे ठंडी जगह रही। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.7 और अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर घाटी और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे बना हुआ हैकश्मीर में दिन के दौरान धूप खिली रही, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।

उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में रविवार को तापमान में गिरावट आई। वहीं कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर हाड़ गलाने वाली सर्दी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में लोगों की सुबह कड़कड़ाती ठंड से हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 16.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। कश्मीर घाटी और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे बना हुआ है और सड़कों पर बर्फ की परत जमी है जिससे लोगों को असुविधा हो रही है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जो शनिवार के 1.4 डिग्री से भी एक डिग्री नीचे है। अधिकारी के मुताबिक लद्दाख के लेह में न्यूनतम तामपान शून्य से 16.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से 13.0 डिग्री नीचे था। उन्होंने बताया कि कश्मीर में दिन के दौरान धूप खिली रही, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।

अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश रविवार को भी शीतलहर की चपेट में रहा और कई पर्यटक स्थलों पर शून्य के नीचे तापमान दर्ज किया गया। शिमला स्थित मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि कुफ्री में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसी प्रकार मनाली में शून्य से 4.4 डिग्री नीचे, डलहौजी में शून्य से 2.4 डिग्री नीचे और शिमला में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक मुख्यालय किलॉन्ग राज्य की सबसे ठंडी जगह रही, जहां पर शून्य से 14.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पूरे राज्य में अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान 21 डिग्री ऊना में दर्ज किया गया। सिंह ने बताया कि शिमला सहित राज्यों के कई ऊपरी इलाकों बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा भी रविवार को शीतलहर की चपेट में रहे और अधिकतर स्थानों पर सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडी जगह रही जहां पर न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबकि लुधियाना में 6.7 डिग्री, पटियाला में 7.6 डिग्री, हलवारा में सात डिग्री, बठिंडा में 5.3 डिग्री और गुरदासपुर में 8.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में 5.3 डिग्री, अंबाला में 6.2 डिग्री, भिवानी में 6.1 डिग्री और सिरसा में 5.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में रात में पारा 6.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि कोहरे की वजह से अंबाला, हिसार, करनाल, नरनौल, भिवानी, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में सुबह दृश्यता कम रही।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में राजस्थान में भी तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। 2.5 डिग्री तापमान के साथ सीकर राज्य की सबसे ठंडी जगह रही। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.7 और अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया।

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है