लाइव न्यूज़ :

Weather Updates: मौसम विभाग ने इन इलाकों में दी बाढ़ की चेतावनी, अगले 3-4 दिनों में देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश

By अनिल शर्मा | Updated: August 8, 2022 09:02 IST

Weather Updates: मौसम विभाग ने कहा है कि 7-9 अगस्त में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, वहीं 8 और 10 अगस्त को ओडिशा में और 9 और 10 अगस्त को पश्चिम बंगाल में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्दे अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य भारत में बारिश बढ़ेगी।उत्तर प्रदेश, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश कम होगी।झारखंड के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना।

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को चेतावनी दी कि मध्य भारत और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों में 200 मिमी से अधिक की भारी वर्षा होने की संभावना है, जिससे कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है। कोंकण और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में पहले ही बारिश शुरू हो चुकी है।

 अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य भारत में बारिश बढ़ेगी

आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा कि ओडिशा और कोंकण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को बहुत भारी और अत्यधिक भारी बारिश शुरू हो गई है और अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य भारत में बारिश बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जब अत्यधिक भारी वर्षा होती है, तो निचले इलाकों में जलप्लावन (बाढ़ जैसे हालात) संभव है। हमने ओडिशा के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। महापात्रा ने कहा कि नदी में बाढ़ के लिए, केंद्रीय जल आयोग चेतावनी जारी करेगा। स्थानीय आबादी को भारी बारिश के लिए तैयार रहना चाहिए।

उत्तर प्रदेश, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश कम होगी

एम महापात्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश कम होगी क्योंकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में दबाव बढ़ने की आशंका है। गौरतलब है कि रविवार को देश भर में 6% अधिक वर्षा हुई, जिसमें दक्षिण प्रायद्वीप में 37% अधिक वर्षा हुई; मध्य भारत पर 9% अधिक; उत्तर पश्चिम भारत में 1% अधिक और पूर्व और उत्तर पूर्व भारत में 15% की कमी आई।

झारखंड के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना

उधर, कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे झारखंड में सोमवार से अगले तीन दिनों के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार से भारी बारिश होने की संभावना है और यह मंगलवार और बुधवार को और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम और ओडिशा से सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर स्थित है।’’

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागझारखंडमौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह