लाइव न्यूज़ :

मौसम का हाल: मध्य प्रदेश में भारी बरसात की चेतावनी, रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी 

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 28, 2020 15:45 IST

जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देहोशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.होशंगाबाद एवं बैतूल जिलों में कहीं-कहीं अत्याधिक भारी वर्षा तथा गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.देवास एवं श्योपुरकला जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया  है.

भोपालः मौसम विभाग  ने राज्य के विभिन्न में जिलों  भरी बरसात की चेतावनी देते हुए रेड ,ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किये हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा.

जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के राज्य में खजुराहो में 75.2, जबलपुर में 59.2, गुना में 38.6, होशंगाबाद में 54.4, भोपाल में 39.7, पचमंढी में 8, बैतूल में 26.2, सतना में 30.4, रायसेन में 33.4, दमोह में 30, खंडवा में 21, खरगोन में 2.2, नौगांव में 2, उमरिया में 19.8, इंदौर में 0.7, शाजापुर में 4, रीवा में 41.4, सीधी में 17.6, भोपाल सिटी में 23.2, टीकमगढ़ में 68, नरसिंहपुर में 300, सिवनी में 98.4, मलाजखंड  में 95.5, दतिया में 15.2, मंडला में 61 मिलीमीटर बरसात हुई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में   रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने आरेंज रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में     नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, होशंगाबाद एवं बैतूल जिलों में कहीं-कहीं अत्याधिक भारी वर्षा तथा गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार सागर संभाग के जिलों में तथा कटनी, जबलपुर, मंडला, विदिशा, रायसेन, सीहोर, हरदा, धार, देवास एवं श्योपुरकला जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया  है.

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, उज्जैन, शिवपुरी, ग्वालियर एवं दतिया जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट  जारी  किया है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?