लाइव न्यूज़ :

Weather updates: मध्य प्रदेश के छह जिलों में भारी बरसात की चेतावनी, येलो अलर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 15, 2020 16:03 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर जबलपुर, शहडोल, सागर, रीवा, होशंगाबाद एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल संभागा के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने 7 संभागों के सभी जिलों के साथ 5 अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी दी है.सांवेर, आठनेर, आष्टा, खाचरौद, भाण्डेर, बागली, महीदपुर, नागदा, हाटपीपल्या, इच्छावर में 2 सेमी बरसात हुई.रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 7 संभागों के सभी जिलों के साथ 5 अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी दी है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर जबलपुर, शहडोल, सागर, रीवा, होशंगाबाद एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल संभागा के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के ग्यारसपुर में 8, उज्जैन, मोहगाव में 5, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, ताल में 4, बेगमगंज, तामिया में 3, रेहली, मोहखेड़ा, वारासिवनी, सतना, जुन्नारदेव, बिछुआ, सांवेर, आठनेर, आष्टा, खाचरौद, भाण्डेर, बागली, महीदपुर, नागदा, हाटपीपल्या, इच्छावर में 2 सेमी बरसात हुई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों मेंं इंदौर संभागों के जिलों में तथा रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

इसके साथ ही नीमच, मंदसौर, गुना जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में रायसेन, बैतूल, हरदा, धार, खंडवा, खरगौन जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है.

इसके साथ ही रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, इंदौर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर  जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपालग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो