लाइव न्यूज़ :

Weather Updates: पहाड़ों में नये सिरे से बर्फबारी, मैदानों में बारिश से तापमान में वृद्धि

By भाषा | Updated: January 18, 2020 05:56 IST

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और राष्ट्रीय राजधानी शनिवार सुबह की घने कोह‍रे की गिरफ्त में रह सकता है और दृश्यता घट सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में और एक्यूआई 283 दर्ज किया गया। हिमाचल के पर्यटन स्थलों- कुफ्री, डलहौजी और शिमला में नये सिरे से बर्फबारी हुई है।

पहाड़ी इलाकों में नये सिरे से बर्फबारी और मैदानों में हल्की बारिश से उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई लेकिन मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में मौसम में खासे बदलाव से महानगर में ठंड का असर साफ-साफ देखने को मिला। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में रात भर भारिश हुई और सुबह में घने कोहरे के चलते यातायात प्रभावित रहा।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और राष्ट्रीय राजधानी शनिवार सुबह की घने कोह‍रे की गिरफ्त में रह सकता है और दृश्यता घट सकती है। बारिश के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में और एक्यूआई 283 दर्ज किया गया। हिमाचल के पर्यटन स्थलों- कुफ्री, डलहौजी और शिमला में नये सिरे से बर्फबारी हुई है। शिमला में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुफ्री और डलहौजी में बृहस्पतिवार से क्रमश: 10 सेंटीमीटर और पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। शिमला और राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की बर्फबारी हुई।

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों में पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी और मैदान में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। उत्तरी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में वद्धि दर्ज की गई लेकिन मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों के निवासियों को ठंड का अहसास हुआ जहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह शहर में इस मौसम का सबसे कम तापमान था। आईएमडी ने कहा कि 2013 के बाद मुंबई के उपनगरों में 11.4 डिग्री सेल्सियस अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।

तापमान में खासी गिरावट के चलते, सुबह दफ्तर जाने वालों और स्कूली बच्चों को सर्दियों के कपड़े पहने देखा गया। इस बीच , जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को चार दिनों के बाद शुक्रवार को एक तरफ के ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। जवाहर सुरंग के पास बर्फबारी होने और बनिहाल-रामबण सेक्टर में कई भूस्खलन होने के बाद इस राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में और बारिश होने का अनुमान जताया है। पंजाब में, अमृतसर सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में भी ठंड का सितम जारी है जहां ज्यादातर स्थीनों पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य में चुरू सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे तक ठंड से राहत नहीं मिलने और सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, धौलपुर में कोहरे का अनुमान जताया है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?