लाइव न्यूज़ :

Weather Updates: देश के उत्तरी हिस्से में शीतलहर जारी, राजधानी के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: January 21, 2020 05:58 IST

विभाग ने बताया कि कश्मीर में लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है क्योंकि न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जहां कोहरे की घनी चादर में लिपटे हैं।

देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जहां कोहरे की घनी चादर में लिपटे हैं, वहीं कश्मीर घाटी में सड़कों पर बर्फी जमी हुई है। हिमाचल प्रदेश के लोग कंपाने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। यहां पारा शून्य से नीचे जा चुका है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शाम में बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि कश्मीर में लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है क्योंकि न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शून्य से कम तापमान होने की वजह से सड़कों पर बर्फ की परत जमी हुई है जिससे खासतौर पर वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में पारा शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में घाटी में मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया।

शिमला में मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि कुफरी में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद मनाली में तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग अब भी राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4, 6.9, 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में तापमान क्रमश: 7.6, 6.5 और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के दूरदराज स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर स्थानों पर मौसम स्थिति शुष्क है और बृहस्पितवार तक दूरदराज के स्थानों पर आंशिक से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। राजस्थान में रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। सीकर दो डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम कार्यालय ने अनुमान लगाया है कि राज्य में अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह