लाइव न्यूज़ :

Weather Updates: दिल्ली में सामान्य से 221 प्रतिशत अधिक बारिश, सफदरजंग वेधशाला ने दी जानकारी, देखें हर इलाके में क्या है आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2023 15:07 IST

Weather Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के पांच मई से इस क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी में सात मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।छिटपुट बारिश होने की संभावना है।अधिकतम तापमान आठ मई तक 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

Weather Updates: दिल्ली में पिछले दो सप्ताह के दौरान एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभों के कारण अब तक मानसून पूर्व मौसम की अवधि (एक मार्च से 31 मई तक) में सामान्य से 200 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में इस अवधि में इस बार सामान्य से 221 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

दिल्ली में इस साल एक मार्च से 31 मई तक की अवधि में अब तक 119 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि सामान्य रूप से इस दौरान 37.1 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। आम तौर पर मानसून पूर्व मौसम की अवधि के दौरान यहां 48 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। पालम स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस बार सामान्य 33 मिमी के मुकाबले 109.9 मिमी बारिश दर्ज की है।

लोधी रोड (119.5 मिमी), रिज (114.2 मिमी) और आयानगर (113.4 मिमी) में दर्ज की गई बारिश सामान्य से कम से कम 220 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली में पिछले 15 दिनों से बादल छाए हुए हैं और छिटपुट बारिश हो रही है, जो साल के इस समय के दौरान दुर्लभ है।

ऐतिहासिक रूप से 39.5 डिग्री सेल्सियस के औसत अधिकतम तापमान के साथ मई का महीना दिल्ली का सबसे गर्म महीना रहा है। अधिकारी इसका श्रेय एक के बाद एक आए पश्चिमी विक्षोभ, मौसम प्रणालियों को देते हैं जो भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती हैं और उत्तर-पश्चिमी भारत में बेमौसम बारिश लाती हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के पांच मई से इस क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में राजधानी में सात मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान आठ मई तक 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह