लाइव न्यूज़ :

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में बदलने वाला है मौसम, IMD ने आज इन राज्यों में तूफानी बारिश की जताई आशंका

By अंजली चौहान | Updated: February 19, 2024 08:21 IST

Weather Update Today: दिल्ली एनसीआर में आज बारिश होने की संभावना है।

Open in App

Weather Update Today: भारतीय मौलस विभाग ने सोमवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में वर्षा की आशंका जताई है। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश के साथ तूफानी हवा चल सकती है। आईएमडी ने अलर्ट करते हुए कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों में 19 फरवरी से 21 फरवरी तक बारिश होने की 'बहुत संभावना' है। यह बारिश "बिखरी हुई" होने की उम्मीद है। 

आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि सोमवार सुबह दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धुंध छाई रहेगी, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इसके अलावा, आईएमडी ने भविष्यवाणी की कि 18-21 फरवरी तक पंजाब में छिटपुट आंधी, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की 'बहुत संभावना' है; 19-21 फरवरी तक हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी यूपी में; 19-20 फरवरी को राजस्थान में और 20-22 फरवरी तक पूर्वी यूपी में।

उम्मीद है कि बारिश से दिल्ली और अन्य एनसीआर क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता में सुधार होगा, जो रविवार को भी 'खराब' श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, 18 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई 269 था।

शून्य और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़ा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 31 प्रतिशत के बीच रहा।

इसके अलावा, रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से दो डिग्री कम है। आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि दिल्ली एनसीआर में पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी