लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः राजस्थान और पंजाब लू की चपेट में, 'रेड अलर्ट' जारी, भीषण गर्मी की चेतावनी, बीकानेर में 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 17, 2020 20:40 IST

राजस्थान और पंजाब सहित देश के कई हिस्सों में गर्मी से बुरा हाल है। दिल्ली में भी तापमान अधिक है। कई राज्य में लू चल रही है। मौसम विभाग ने 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है। घरों में रहने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने 'रेड अलर्ट' जारी कर राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। पंजाब में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां भी गर्मी के साथ लू चल रही है।जयपुर में 44.4 डिग्री, कोटा में 43.0 डिग्री, अजमेर में 42.3 डिग्री व बाड़मेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुरः राजस्थान एक बार फिर से आग उगलती गर्मी के कहर से जूझ रहा है। प्रदेश के बीकानेर और जैसलमेंर में गर्मी के तेवर सबसे तीखे रहे और यहां पारा 47.4 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं श्रीगंगानगर में 46.1 डिग्री, चूरू में तापमान 45.9, बाड़मेर में 45.5, जयपुर में 44.1, सीकर के फतेहपुर में 44.8 तथा कोटा में 44.3 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग ने बीकानेर बाडमेर सहित सात जिलों में लू का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिनों तक लू और आग उगलती गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।प्रदेश के चूरू जिले में इस साल जून का मंगलवार को सर्वाधिक तापमान है। यहां एक दिन में दिन के तापमान में 1.4 डिग्री बढ़ोतरी हुई। तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को अधिकतम 45.9 एवं न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया। रात के तापमान में मामूली कमी रिकाॅर्ड की गई है

राजस्थान के ज्यादातर इलाके लू की चपेट में है जहां बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान बीकानेर में 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 'रेड अलर्ट' जारी कर राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। पंजाब में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां भी गर्मी के साथ लू चल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान बीकानेर में 47.8 डिग्री, गंगानगर में 47.0 डिग्री, चुरू में 46.3 डिग्री, जैसलमेर में 45.5 डिग्री, राजधानी जयपुर में 44.4 डिग्री, कोटा में 43.0 डिग्री, अजमेर में 42.3 डिग्री व बाड़मेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने 'रेड अलर्ट' जारी कर कहा है कि बीकानेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, चुरू व नागौर जिले में भीषण गर्म लहर या लू चलने की संभावना है। राज्य के जोधपुर,जालौर, पाली, पिलानी, कोटा, झुंझुनू जिले भी गर्म हवाओं की चपेट में रहेंगे वहीं झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर व सिरोही जिले में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलेंगी। बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश भी हुई। सबसे अधिक बारिश बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 67.0 मिमी दर्ज की गयी। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम सूखा रहा।

सबसे अधिक बारिश उदयपुर के मावली में 12.0 मिमी दर्ज की गयी। विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में भरतपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर व उदयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बाकी हिस्सों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है और बीकानेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, चुरू, श्रीगंगानगर जिले में लू यानी गर्म हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर भारत में अधिकतर स्थानों में उमस भरी गर्मी 

उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम गर्म और उमस भरा बना रहा। राष्ट्रीय राजधानी में उच्चतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जबकि आर्द्रता का स्तर 40-82 फीसदी के बीच बना रहा। दिल्ली के आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से थोड़ा अधिक था। वहीं, पालम और पूसा मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान क्रमश: 44.4 और 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य सीमा के आसपास दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 40 और हिसार में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि करनाल में 37.8 डिग्री और नारनौल में 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 40.4, लुधियाना में 40.9 और पटियाला में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागहीटवेवराजस्थानपंजाबदिल्लीजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग