लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, उत्तराखंड सहित हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 12:19 IST

दिल्ली में बारिश होने के बाद बावजूद प्रदूषण का स्तर अब भी 'खराब' स्तर पर है। लगातार तीन दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 242 पर बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर में बारिश से बढ़ी ठंड, अगले दो दिन सर्द मौसम बने रहने का अनुमानबारिश के बावजूद दिल्ली का प्रदूषण का स्तर अब भी 'खराब' स्तर पर

दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार और फिर बुधवार को हुई बारिश ने एक बार फिर मौसम की करवट बदल दी है। इस बारिश की वजह से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई और इलाकों में भी पिछले दो दिनं में ठंड बढ़ गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई  के अनुसार दिल्ली के वतंसकुंज और फिरोज शाह रोड के आस-पास के क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। साथ ही दिल्ली एनसीआर के इलाकों में भी हलकी भारी हुई है। इसके कारण रोजमर्रा के कामों को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों को यातायात की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से सटे गुरूग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में बारिश दर्ज की गई। 

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार हालांकि दिल्ली में बारिश के बाद बावजूद प्रदूषण का स्तर अब भी 'खराब' स्तर पर है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान सिस्टम ( एसएएफएआर) ने बाताया कि लगातार तीन दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 242 पर बना हुआ है। 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में कोहरा भी रह सकता है। कोहरे, ठंड और बारिश का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा है। दिल्ली आने वाली लगभग 16 ट्रेनें 1 से 8 घंटे देर से चल रही है। 

उत्तर भारत के कई इलाकों में बढ़ी ठंड

उत्तराखंड सहित हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।

टॅग्स :दिल्लीमौसम रिपोर्टविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया