Weather Update: समय से पहले ही मानसून ने दी केरल में दस्तक, जल्द ही उत्तर भारत में होगी बारिश, बिहार के कई इलाकों में आज हो सकती है बारिश, 24 जिले अलर्ट
By आजाद खान | Updated: May 30, 2022 08:15 IST2022-05-30T07:47:24+5:302022-05-30T08:15:07+5:30
Weather Update: मौसम विज्ञान के अनुसार, बिहार के 24 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है।

Weather Update: समय से पहले ही मानसून ने दी केरल में दस्तक, जल्द ही उत्तर भारत में होगी बारिश, बिहार के कई इलाकों में आज हो सकती है बारिश, 24 जिले अलर्ट
Monsoon 2022: केरल में मानसून ने 29 मई को दस्तक दे दी है। मानसून को लेकर ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थी कि वह 1 जून से शुरू होगी। लेकिन जिस तरीके से संभवना से पहले मानसून ने दस्तक दी है, उससे इसे उत्तर भारत के भी कई राज्यों को फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि पिछले साल केरल में मानसून तीन जून को आया था जिसके कुछ ही दिन बाद पूरे उत्तर भारत में मानसून को देखा गया था। इस साल भी ऐसी ही उम्मीद जताई जा रही है।
ऐसे में पिछली बार बिहार में मानसून 12 जून को आई थी जो कि केरल में मानसून आने के 9 दिन बाद देखा गया था। इसी आधार पर यह कहा जा रहा है कि गर्मी से परेशान बिहार के लोग 7 से 8 जून तक मानसून अपने राज्य में मानसून को देख सकते हैं। लेकिन इससे पहले भी मानसून की संभावना जताई जा रही है क्योंकि आज बिहार के कुछ इलाकों में बारिश होने की बात भी सामने आ रही है।
इन 24 जिलों में हो सकती है आज बारिश
मौसम विज्ञान केन्द्र (Meteorological Center) के अनुसार, बिहार के 24 जिलों में आज बारिश हो सकती है। केन्द्र के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सुपौल, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका शामिल है जहां पर मानसून को देखा जा सकता है।
बिहार के कई जिलों में रविवार को हुई थी बारिश
आपको बता दें कि बिहार के कई जिलों में रविवार को मानसून की बारिश देखी गई थी। इसमें पश्चिम चंपारण, कटिहार, गोपालगंज, शिवहर, सारण, सीतामढ़ी, सिवान, मुजफ्फरपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, कैमूर, रोहतास, जमुई और बांका जैसे इलाके में हल्की वर्षा देखी गई थी।
आज कहां-कहां होगी बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और लक्षद्वीप के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय की तलहटी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।