लाइव न्यूज़ :

मॉनसून और चक्रवाती गतिविधियों की वजह से बारिश, तापमान में आई गिरावट, जानिए अगले एक-दो दिन कैसा रहेगा मौसम

By भाषा | Updated: June 2, 2020 05:16 IST

आईएमडी ने कहा कि उत्तर भारत में ‘सामान्य से अधिक’ मानसून की वर्षा होने की संभावना है, वहां मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में ‘सामान्य’ वर्षा होगी। हालांकि, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कम बारिश होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देमॉनसून की शुरुआत होने और अरब सागर में चक्रवाती गतिविधियों के कारण अनेक स्थानों में बारिश होने से सोमवार को देश के बड़े हिस्से में तापमान सामान्य से कम रहा। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून अपने नियत समय पर सोमवार को केरल पहुंच गया और इसी के साथ चार माह तक चलने वाले बरसात के मौसम की शुरुआत हो गई।

नई दिल्लीः मॉनसून की शुरुआत होने और अरब सागर में चक्रवाती गतिविधियों के कारण अनेक स्थानों में बारिश होने से सोमवार को देश के बड़े हिस्से में तापमान सामान्य से कम रहा। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून अपने नियत समय पर सोमवार को केरल पहुंच गया और इसी के साथ चार माह तक चलने वाले बरसात के मौसम की शुरुआत हो गई। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं कहीं वर्षा हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा, ‘‘अगले पांच दिनों में देश में लू चलने की कोई संभावना नहीं है।’’

राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश में वर्धा (विदर्भ) में सबसे अधिक तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार को मध्य प्रदेश के खरगोन में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए तापमान से एक डिग्री कम है। 

सामान्य से अधिक मानसून की वर्षा होने की संभावना 

आईएमडी ने कहा कि उत्तर भारत में ‘सामान्य से अधिक’ मानसून की वर्षा होने की संभावना है, वहां मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में ‘सामान्य’ वर्षा होगी। हालांकि, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कम बारिश होने की संभावना है। केरल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई खासतौर पर कोझिकोड के वातकारा में। यहां 15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिले में दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। रेड अलर्ट बहुत भारी से भीषण बारिश की संभावना को व्यक्त करता है।

तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश

बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार को 10 जिलों के लिए और मंगलवार को सात जिलों के लिए एक यलो अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि तिरुवनंतपुरम में सुबह भारी बारिश हुई, दोपहर तक यहां धूप निकल आई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कुछ हिस्सों में बलिया में 7.3 मिमी और गोरखपुर में 0.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा, उसके बाद झांसी में 41.1 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में पिछले दो-तीन दिनों में बारिश हुई और अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य स्तर से कम रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में अंबाला का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करनाल का तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के लुधियाना में तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

राजस्थान में भी तापमान गिरा

राजस्थान के कुछ हिस्सों में सोमवार को हवाओं के साथ बारिश हुई। चुरु में 63.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जयपुर में 11.7 मिमी, अजमेर में 2.6 मिमी, कोटा में 0.6 मिमी वर्षा हुई। कोटा राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जैसलमेर में 40, बीकानेर में 39.8, बाड़मेर और चुरु में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच आईएमडी ने कहा कि अरब सागर में दबाव एक गंभीर चक्रवात में तब्दील हो कर तीन जून को उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों को पार कर सकता है। गुजरात सरकार ने निचले इलाकों को खाली करने का आदेश दिया और छह से अधिक जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 10 टीमों को तैनात किया है। 

गुजरात में चक्रवाती तूफान आने की संभावना

अहमदाबाद में मौसम केन्द्र के निदेशक जयंत सरकार ने कहा ,‘‘हमें तीन जून की शाम को दमन के नजदीक दक्षिणी गुजरात तट पर 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान आने की आशंका है। भावनगर का मौसम सोमवार को अचानक बदल गया यहां बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं । आंधी से जिले के कुछ स्थानों पर पेड़ और सौर पैनल उखड़ गए। प्रचंड गर्मी झेल रहे मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में सुबह के समय हल्की बौछारें पड़ी। 

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश

आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई के धारावी में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 31.46 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बीच, गोवा में लोगों को अगले दो दिनों में समुद्र तटों या समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान सोमवार को सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं पालम वेधशाला ने अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस उच्च दर्ज किया। मौसम विभाग ने मंगलवार को शहर में बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

दिल्ली-एनसीआर का बढ़ सकता है तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ और तेज हवाओं का असर रविवार शाम तक काफी कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जून से तीन जून तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।  

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसममानसूनचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो