लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः मध्य प्रदेश का हाल, रीवा संभाग के सभी जिलों के साथ चार अन्य में भारी बरसात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 24, 2020 17:28 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान सम्पूर्ण प्रदेश में मानसून प्रबल रहा. शहडोल, जबलपुर, सागर, रीवा, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद एवं भोपाल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल संभाग के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

Open in App
ठळक मुद्देरीवा संभाग के सभी जिलों के साथ-साथ चार अन्य जिलों में भारी बरसात की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.भोपाल सिटी में 9.8, दतिया में 2.6, उमरीया में 2.2, मंडला में 5, नरसिंहगपुर में 18, मलाजखंड में 13.2 मिलीमीटर बरसात हुई.मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  रीवा एवं सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने राज्य के रीवा संभाग के सभी जिलों के साथ-साथ चार अन्य जिलों में भारी बरसात की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

पिछले 24 घंटों के दौरान सम्पूर्ण प्रदेश में मानसून प्रबल रहा. शहडोल, जबलपुर, सागर, रीवा, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद एवं भोपाल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल संभाग के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

 बीते 24 घंटोंं में राज्य के  शाजापुर में 71, जबलपुर में 66, गुना में 60, उज्जैन में 25, रतलाम में 27, खंडवा में 26, धार में 29.4, खरगोन में 35.2, सतना में 24.9, रीवा में 36, सीधी में 8.8, होशंगाबाद में 28.8, पचमढ़ी में 6.5, बैतूल में 6.2, छिंदवाड़ा में 10.6, टीकमगढ़ में 3, खजुराहो में 32.4, सागर में 35.8, दमोह में 34, नौगाव में 25, इंदौर में 31.6, भोपाल में 19.3, भोपाल सिटी में 9.8, दतिया में 2.6, उमरीया में 2.2, मंडला में 5, नरसिंहगपुर में 18, मलाजखंड में 13.2 मिलीमीटर बरसात हुई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  रीवा एवं सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने इसके साथ ही शहडोल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद एवं भोपाल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

 मौसम विभाग ने इसके साथ ही ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में  रीवा संभाग के जिलों में तथा अनूपपुर, शहडोल, पन्ना एवं छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है.

मौसम विभाग ने इसके साथ ही रीवा, शहडोल, सागर, होशंगाबाद एवं भोपाल संभागों के जिलों में तथा धार, रतलाम, देवास, जबलपुर एवं कटनी जिलों में कहीं-कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपालग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया