Weather Update: हाय रे मौसम?, अक्टूबर में ऐसी गरर्मी, तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता सूचकांक औसत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2024 20:36 IST2024-10-06T20:34:12+5:302024-10-06T20:36:13+5:30

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत रहा।

Weather Update live updates garmi ne kiya behal yaar ac on karo fan se kam nahi chalega so hot in October temperature 35-7 °C, air quality index average | Weather Update: हाय रे मौसम?, अक्टूबर में ऐसी गरर्मी, तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता सूचकांक औसत

file photo

Highlightsअधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।एक्यूआई सुबह नौ बजे 142 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 72 प्रतिशत से 52 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग के अनुसार अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम 6.35 बजे 143 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 142 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तामपान से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में रविवार को बादल छाए रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

Web Title: Weather Update live updates garmi ne kiya behal yaar ac on karo fan se kam nahi chalega so hot in October temperature 35-7 °C, air quality index average

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे