लाइव न्यूज़ :

भारी बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में जनजीवन प्रभावित, 6 लोग लापता, 35 उड़ाने फिलहाल रद्द, आवश्यक सेवाएं युद्धस्तर पर बहाल

By आजाद खान | Updated: March 3, 2022 00:20 IST

कश्मीर के संभागीय आयुक्त पी के पोल ने कहा, "मंगलवार से भारी हिमपात के बाद कश्मीर घाटी में सभी आवश्यक सेवाओं को युद्ध स्तर पर बहाल किया जा रहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कई दिनों से घाटी में मौसम सही नहीं है जिससे वहां के जनजीवन पर असर पड़ा है।इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।कश्मीर से 35 उड़ाने फिलहाल रद्द की जा चुकी हैं।

जम्मू/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बीच छह लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है, जिसके बाद सेना ने तलाश अभियान चलाया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से घाटी में मौसम सही नहीं है। इस महिने के अंत में बहुत बर्फबारी हुई है जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।  दक्षिण कश्मीर के मैदानी इलाकों में दो से तीन फुट, मध्य कश्मीर में एक से डेढ़ फुट और उत्तरी कश्मीर में छह इंच से एक फुट तक हिमपात हुआ है। इसके अलावा, पहाड़ी इलाकों में दो से चार फुट तक हिमपात हुआ है जिससे जनजीवन और सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इससे श्रीनगर समेत कई इलाकों में बिजली के टावर गिरने से पूरे कश्मीर की बत्ती फिलहाल गुल है। कश्मीर से 35 उड़ाने फिलहाल रद्द की जा चुकी हैं और बिजली के टावर गिरने से करीब 6 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

लापता होने की जानकारी आपदा प्रबंधन निदेशक ने दी है

मामले में बोलते हुए आपदा प्रबंधन निदेशक आमिर अली ने बताया कि किश्तवाड़ के वारवान गांव के छह लोग मार्गन टॉप से होते हुए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले से पैदल गए थे। उन्होंने मार्गन टॉप से 20 घंटे से अधिक समय समय पहले फोन किया था। उन्होंने कहा कि उसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अली ने कहा कि सेना ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है लेकिन अभी उनका कुछ पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि ये लोग बर्फ में फंस गए हैं। 

बर्फबारी को देखते हुए लोगों से धैर्य बनाने की संभागीय आयुक्त ने अपील की

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए भारी हिमपात से प्रभावित सभी आवश्यक सेवाओं को युद्ध स्तर पर बहाल किया जा रहा है। संभागीय आयुक्त (कश्मीर) पी के पोल ने कहा, "मंगलवार से भारी हिमपात के बाद कश्मीर घाटी में सभी आवश्यक सेवाओं को युद्ध स्तर पर बहाल किया जा रहा है।" उन्होंने आम लोगों से धैर्य बनाए रखने और प्रभावित सेवाओं को बहाल करने के लिए प्रशासन का समर्थन करने की भी अपील की। 

आयुक्त ने कहा, "मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर चरण-1 के तहत बर्फ हटाने का 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है और लोक निर्माण विभाग ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी सड़कों से बर्फ साफ कर दी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमौसममौसम रिपोर्टArmy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है