लाइव न्यूज़ :

वेदर अपडेटः मध्य प्रदेश के सात जिलों में भारी बरसात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 14, 2020 18:41 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, भोपाल, सागर एवं रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर होशंगााबद एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा ग्वालियर संभाग के जिलों  का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

Open in App
ठळक मुद्देविभाग ने प्रदेश के पांच संभागों के सभी जिलों के साथ ही 7 अन्य जिलों में बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी दी है.रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. रीवा, सागर, शहडोल, भोपाल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच संभागों के सभी जिलों के साथ ही 7 अन्य जिलों में बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी दी है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, भोपाल, सागर एवं रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर होशंगााबद एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा ग्वालियर संभाग के जिलों  का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के धार में 57.8, बैतूल में 5, भोपाल में 4.9, रायसेन में 2, इंदौर में 44.7, खंडवा में 8, खरगोन में 2.4, शाजापुर में 2, रतलाम में 22, उज्जैन में 5.6, सतना में 5.3, छिंदवाड़ा में 3.8 मिली मीटर बरसात हुई. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद एवं इंदौर संभागों के जिलों में तथा रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

इसके साथ ही रीवा, सागर, शहडोल, भोपाल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही नीमच, मंदासौर, गुना, अशोक नगर जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में इंदौर, धार, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बैतूल, हरदा, जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ मौसम विभाग ने भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर एवं सागर संभागों के सभी जिलों में तथा रीवा, सतना, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालग्वालियरइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं