लाइव न्यूज़ :

weather update: दिल्ली और राजस्थान में लू की चेतावनी, राजधानी में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, जानें उत्तर भारत का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2021 22:25 IST

weather update: अधिकारियों ने बताया कि लोधी रोड (43.7 डिग्री सेल्सियस), आयानगर (44.2), रिज (44), मुंगेशपुर (44.3), नजफगढ़ (44.4), पीतमपुरा (44.3) और नरेला में (43.7) तापमान के साथ लू की स्थिति बनी रही।

Open in App
ठळक मुद्देमानसून के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने का अनुमान जताया गया है।तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो।

weather update:दिल्लीवासियों को बुधवार को लू के जबरदस्त थपेड़ों का सामना करना पड़ा और तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यहां मानसून आने में कम से कम एक सप्ताह और लगेगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सात जुलाई तक मानसून के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने का अनुमान जताया गया है।

राजधानी के अधिकांश निगरानी स्टेशनों में भीषण लू दर्ज की गई और अधिकतम तापमान औसत तापमान से कम से कम सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहे। अधिकारियों ने बताया कि लोधी रोड (43.7 डिग्री सेल्सियस), आयानगर (44.2), रिज (44), मुंगेशपुर (44.3), नजफगढ़ (44.4), पीतमपुरा (44.3) और नरेला में (43.7) तापमान के साथ लू की स्थिति बनी रही।

सामान्य से आठ डिग्री अधिक 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

उन्होंने बताया कि पूसा के निगरानी केंद्र में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों के लिए, ‘‘लू’’ की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो।

आईएमडी के अनुसार यदि सामान्य तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक है, तो ‘‘गंभीर’’ लू की स्थिति घोषित की जाती है। दिल्ली में सोमवार को इस गर्मी की पहली लू चली थी और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को भी लू चलने का अनुमान जताया गया है। शुक्रवार को हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के कारण पारा 40 डिग्री के नीचे आने का अनुमान है।

उत्तर पश्चिम भारत के एक बड़े हिस्से में गर्म पछुआ हवाएं चल रही हैं

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘आमतौर पर, राजधानी में 20 जून तक लू चलती रहती है। इस बार अधिकतम तापमान में वृद्धि के लिए मानसून के आगमन में देरी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोई बारिश नहीं हुई है और उत्तर पश्चिम भारत के एक बड़े हिस्से में गर्म पछुआ हवाएं चल रही हैं।

केरल में दो दिन की देरी से पहुंचने के बाद, मानसून सामान्य से सात से 10 दिन पहले पूर्वी, मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम भारत को कवर करते हुए पूरे देश में आ गया था। मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि मानसून 12 दिन पहले यानी 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है।

हालांकि, पछुआ हवाएं दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में इसको आगे बढ़ने को रोक रही हैं। आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है। पिछले साल मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंच गया था और 29 जून तक पूरे देश में आ गया था।

जम्मू में बुधवार रहा इस मौसम का सबसे गर्म दिन

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू में बुधवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.4 डिग्री अधिक है। जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्से पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

एक बार फिर तपा राजस्थान, लू की चेतावनी

 मानसून की आहट के बीच राजस्थान के अनेक इलाके एक बार फिर तेज गर्मी की चपेट में हैं जहां मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है। राज्य में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान चूरू व करौली में सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी खासी गर्मी पड़ रही है।

जहां बुधवार दिन में अधिकतम तापमान चूरू व करौली में 44.4 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 44.3 डिग्री, पिलानी में 44.2 डिग्री, गंगानगर में 44.1 डिग्री, अलवर में 44.0 डिग्री, बीकानेर में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी चार पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

उदयपुर संभाग के जिलों में आज भी कहीं कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमदिल्लीराजस्थानमौसम रिपोर्टजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर