Weather Update: बाप रे बाप..., हाय गर्मी?, अक्टूबर में तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, उमस और धूप ने किया जीना मुहाल!
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2024 20:38 IST2024-10-02T20:37:10+5:302024-10-02T20:38:10+5:30
Weather Update: राजधानी दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक था।

file photo
Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत दर्ज किया गया। उसने बताया कि राजधानी में दिन में आसमान साफ रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 174 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।