Weather Reports: बिहार में बारिश का कहर, सीतामढ़ी में स्कूल और कॉलेज 20 जुलाई तक बंद

By स्वाति सिंह | Updated: July 13, 2019 15:32 IST2019-07-13T11:32:16+5:302019-07-13T15:32:07+5:30

Weather Reports LIVE: Monsoon Live Updates: Delhi-NCR may get rain from Monday, Know more about other states | Weather Reports: बिहार में बारिश का कहर, सीतामढ़ी में स्कूल और कॉलेज 20 जुलाई तक बंद

राजधानी दिल्ली को अभी बारिश का इंतजार है।

उत्तरप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश का सिलसिला जल्द ही थम सकता है। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून प्रदेश के पूर्वी भागों में सक्रिय जबकि पश्चिमी हिस्सों में सामान्य है। 

पूर्वानुमान के मुताबिक पिछले करीब एक सप्ताह से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रुक-रुक कर हो रही बारिश में अब कमी आने की संभावना है। इससे उमस बढ़ने के प्रबल आसार हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश हुई। 

 

13 Jul, 19 : 01:54 PM

सीतामढ़ी में स्कूल और कॉलेज 20 जुलाई तक बंद

बिहार के सीतामढ़ी जिले में बारिश के मद्देनजर डिएम ने स्कूल और कॉलेज 20 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया है।

13 Jul, 19 : 01:00 PM

दिल्लीवासियों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी से परेशान लोगों को अभी तीन दिन और राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 16 जुलाई की शाम को बारिश होने की संभावना है जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आर्द्रता का स्तर 58 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान शनिवार को 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

13 Jul, 19 : 11:38 AM

बिहार: पश्चिम चंपारण में भारी वर्षा के बाद गंडक बैराज में जल स्तर बढ़ा



 

13 Jul, 19 : 11:37 AM

पश्चिम बंगाल: लगातार बारिश के बाद कूच बेहर जिले में जलभराव



 

13 Jul, 19 : 11:36 AM

लगातार हो रही भारी बारिश से बेहाल हुआ मेघालय, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पिछले पांच दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से मेघालय में कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ गई है और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इसके कारण कई जगहों पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री किरमेन शायला ने बताया कि कई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिला प्रशासनों को तत्काल कार्रवाई के लिए आपातकालीन अभियान संचालन केंद्र स्थापित करने के लिए कहा गया है। 

शायला ने बताया कि क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। ईस्ट खासी हिल्स की जिला उपायुक्त मत्सिउदोर वार नोंगबरी ने कहा कि जल जमाव के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। 

उन्होंने कहा कि जिले के कई गांव शिलॉन्ग से कट गए हैं, क्योंकि पिछले हफ्ते आयी बाढ़ में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उन्होंने कहा कि मलबा हटाने और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोहरा (चेरापूंजी) में पिछले चार दिनों में लगभग 1,000 मिलीमीटर बारिश हुई है।

13 Jul, 19 : 11:35 AM

राजधानी दिल्ली को अभी बारिश का इंतजार

राजधानी दिल्ली को अभी बारिश का इंतजार है। शुक्रवार को गर्मी और उमस के बीच अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। राजधानी में 15-16 जुलाई को बारिश की उम्मीद है।

Web Title: Weather Reports LIVE: Monsoon Live Updates: Delhi-NCR may get rain from Monday, Know more about other states

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे