लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी महाराष्ट्र में नदियां उफान पर, बाढ़ आने का खतरा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 9, 2019 06:44 IST

मौजूदा पानी के बहाव को जगह देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पड़ोसी राज्य से अलमट्टी बांध से पानी छोड़ने को कहा है. उत्तर कर्नाटक में फिर से बाढ़ आने की आशंका कृष्णा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद उत्तर कर्नाटक के कई क्षेत्रों में फिर से सैलाब आने का खतरा है.

Open in App

भारी बारिश के बाद पश्चिमी महाराष्ट्र की कई नदियां उफान पर हैं. इससे कोल्हापुर, सांगली और सातारा जिलों में बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया है. महाराष्ट्र सरकार के आग्रह के बाद कर्नाटक ने रविवार को अलमट्टी बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ा दी.

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के आग्रह पर कर्नाटक सरकार ने बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 1,70,000 क्यूसेक से बढ़ाकर 2,20,000 क्यूसेक कर दिया है. अलमट्टी बांध कृष्णा नदी पर बना हुआ है और यहां हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना चल रही है.

यह उत्तरी कर्नाटक में बीजापुर और बगलकोट जिलों की सीमा पर है. सांगली तथा कोल्हापुर से केवल 200 किलोमीटर की दूरी पर है. कोल्हापुर और सातारा जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से भारी बारिश हो रही है. इसकी वजह से कृष्णा बेसिन में कोयना, राधानगरी और अन्य बांधों से पानी बहाव नदी में जारी है.

मौजूदा पानी के बहाव को जगह देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पड़ोसी राज्य से अलमट्टी बांध से पानी छोड़ने को कहा है. उत्तर कर्नाटक में फिर से बाढ़ आने की आशंका कृष्णा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद उत्तर कर्नाटक के कई क्षेत्रों में फिर से सैलाब आने का खतरा है.

करीब एक माह पूर्व ही क्षेत्र में 'अभूतपूर्व बाढ़' आई थी. कृष्णा और उसकी सहायक नदियों मालप्रभा, घाटप्रभा, वेदगंगा, दूधगंगा और हिरण्यकेशी नदी बेलगावी, बगलकोट, यादगिर और गडाग जिलों में तबाही मचाने के बाद फिर से उफान पर हैं. कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के निदेशक जी. एस. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हम नारायणपुर (बांध) से दो लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी छोड़ चुके हैं.

इससे कुछ पुल और बांध पानी में डूब गए हैं और संचार बाधित हुआ है. इस बार की स्थिति भी उतनी ही गंभीर हो सकती है जितनी एक महीने पहले आई बाढ़ के दौरान थी, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी और मवेशियों की जान गई थी. इसके अलावा बुनियादी ढांचे और फसलों को भी नुकसान हुआ था.

केएसएनडीएमसी बांध में कृष्णा नदी के बढ़ते पानी की निगरानी कर रहा है. पिछले महीने आई बाढ़ से 22 जिलों की 103 तहसीलें प्रभावित हुई थीं.

टॅग्स :महाराष्ट्रबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी