लाइव न्यूज़ :

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, नारनौल और बठिंडा राज्यों के सबसे ठंडे स्थान

By भाषा | Updated: December 26, 2019 15:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब और हरियाणा में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 पंजाब और हरियाणा में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार हिसार में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अन्य शहरों में भी पारे में गिरावट जारी रही। रोहतक में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया जबकि करनाल में छह डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 4.8 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 4.3 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अन्य शहरों में भी रात में ठंड का प्रकोप जारी है। फरीदकोट में पारा गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया जबकि लुधियाना में तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, हलवारा में 5.8 डिग्री सेल्सियस, आदमपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.4 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया जो सामान्य से बारह डिग्री कम था। चंडीगढ़ के मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पॉल ने पीटीआई-भाषा से कहा, “कल यहां दर्ज अधिकतम तापमान ने 19 साल का कीर्तिमान तोड़ दिया जब दिसंबर में दिन का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

चंडीगढ़ की तुलना में बुधवार को मनाली और शिमला में दिन का तापमान कुछ अधिक रहा। पॉल ने कहा कि आने वाले तीन दिन तक दोनों राज्यों में शीतलहर और कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “क्षेत्र के मैदानी इलाकों में 28 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा। हालाँकि, 31 दिसंबर को दृश्यता में सुधार होने की उम्मीद है लेकिन शीतलहर जारी रहेगी। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टविंटरपंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?