लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में तापमान सामान्य के करीब, दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: June 12, 2020 01:52 IST

मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। अधिकारी ने बताया कि 15 जून तक राजधानी में लू नहीं चलने की उम्मीद है। राजस्थान के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और सभी प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान औसतन सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहाआज दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

नयी दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा, जबकि शुक्रवार को दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी महाराष्ट्र, गोवा और ओडिशा जैसे राज्यों की तरफ बढ़ा है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालयों ने 12 से 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश और पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान जताया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आर्द्रता का स्तर 47 से 82 प्रतिशत के बीच बना रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। अधिकारी ने बताया कि 15 जून तक राजधानी में लू नहीं चलने की उम्मीद है। राजस्थान के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और सभी प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान औसतन सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में 28.6 मिलीमीटर बारिश, पाली में 17 मिलीमीटर, कोटा में 13.2 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ में 10 मिलीमीटर, अजमेर-भीलवाड़ा में 2.6-2.6 मिलीमीटर, डबोक में दो मिलीमीटर, वनस्थली में 1.2 मिलीमीटर और बूंदी में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह से शाम तक चूरू में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि बीकानेर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 43.5 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 43.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 43.1 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 42.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस, अजमेर-कोटा में 40.5-40.5 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान जालौर,पाली, बाड़मेर, जोधपुर,बांसवाड़ा, उदयपुर,डूंगरपुर, राजसमंद और सिरोही में कहीं-कहीं तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है।

पंजाब और हरियाणा में, अधिकतम तापमान कई स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में अंबाला में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि हिसार में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। नारनौल में अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करनाल का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में, कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा, जबकि आगरा सबसे गर्म रहा जहां तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंच गया।

इलाहाबाद में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि झांसी में 41.3 डिग्री और वाराणसी में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी है। इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून अधिक अनुकूल परिस्थितियों के कारण और कई अन्य राज्यों की ओर बढ़ा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसके प्रभाव के चलते शुक्रवार को गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमानसूनहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं