लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के जयपुर समेत 7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार, 50 डिग्री तापमान के साथ चूरू विश्व में सबसे गर्म, सीकर में गई वृद्ध की गई जान

By धीरेंद्र जैन | Updated: May 27, 2020 19:12 IST

मौसम विभाग के मुताबिक, चूरू के साथ ही राजस्थान के 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री से अधिक रिकाॅर्ड किया गया। बीकानेर में 47.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 47 डिग्री, कोटा 46.5 डिग्री और जयपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसमूचा राजस्थान वर्तमान में प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में है। प्रचंड लू की लपटों के साथ पारा 50 डिग्री पर पहुंच गया

जयपुर: समूचा राजस्थान वर्तमान में प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में है। लेकिन, राजस्थान के चूरू जिले में गर्मी का आलम यह है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो सूरज धरती ही आ गया हो। प्रचंड लू की लपटों के साथ पारा 50 डिग्री पर पहुंच गया और चूरू प्रदेश और देश का ही नहीं अपितु दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा है। पाकिस्तान के एक शहर में भी 50 डिग्री तापमान रहा है। लेकिन चूरू जिले में गत चार सालों में तीसरी बार तापमान 50 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। इससे पहले 2 जून 2019 को पारा 50.8 और 19 मई 2016 को 50.2 डिग्री दर्ज हुआ था। समूचा प्रदेश कोरोना के साथ ही आग उगलती प्रचंड गर्मी की मार से बेहाल है। प्रदेश के सीकर जिले भी गर्मी के कारण एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया।

मौसम विभाग के मुताबिक, चूरू के साथ ही राजस्थान के 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री से अधिक रिकाॅर्ड किया गया। बीकानेर में 47.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 47 डिग्री, कोटा 46.5 डिग्री और जयपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों में अगले 24 घंटों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के माने तो अगले दो दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहेंगे।

चूरू जिले में हीट स्ट्रोक या लू का खतरा बढ़ जाने से जिला ने गर्मी से राहत दिलाने के लिए चूरू शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया। यहां पड़ रही प्रचण्ड गर्मी का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह 8 बजे ही सूरज की किरणें आग उगलने लगी। सोमवार को भी चूरू में तापमान 47.5 डिग्री रहा था। प्रदेश में जयपुर सहित 7 शहर ऐसे रहे, जहां पारा 45 डिग्री के पार रहा। 

टॅग्स :हीटवेवमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा