लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बाढ़ से थोड़ी राहत, मृतकों की संख्या 48 पहुंची

By भाषा | Updated: August 13, 2019 08:56 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य में आयी बाढ़ और भूस्खलन में अपना घर गंवाने वाले लोगों को पुनर्निर्माण कार्य के लिये सोमवार को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के 17 जिलों के 2,738 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव एवं राहत अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

कर्नाटक में सोमवार को ज्यादातर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बाढ़ से अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव एवं राहत अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने उम्मीद जताई कि बारिश कम होने से अगले चार से छह दिनों में राज्य में स्थिति सामान्य हो सकती है। बाढ़ की स्थिति में सुधार के बाद लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है और उन लोगों तक तेजी से पहुंचने की कोशिश हो रही है जिन्हें संबंधित स्थलों से तत्काल निकालने की जरूरत है।

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ने और वहां से पानी छोड़े जाने के कारण, बांधों के आसपास के क्षेत्रों में सावधानी बरती जा रही है। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ भगवान की कृपा से कल से और उससे पहले से बारिश में कमी आई है। बेंगलुरु में भी भारी बारिश की आशंका है लेकिन उस तरह की स्थिति हुई नहीं। इसलिए भगवान की दया से कुछ राहत है।’’ आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम तक मृतकों की संख्या 48 है। वहीं 12 लोग अब भी लापता है। कर्नाटक के 17 जिलों के 2,738 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 

बाढ़ में घर खोने वालों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देंगे सीएम बी एस येदियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य में आयी बाढ़ और भूस्खलन में अपना घर गंवाने वाले लोगों को पुनर्निर्माण कार्य के लिये सोमवार को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त हुए घरों की मरम्मत के लिये एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने और घर तैयार होने तक लोगों को किराये के मकान में रहने के लिये 5,000 रुपये प्रति महीने की सहायता राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में येदियुरप्पा के हवाले से कहा गया, ‘‘बाढ़ की वजह से घर गंवाने वाले लोगों को मरम्मत कार्य के लिये एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी।’’ उन्होंने दक्षिण कन्नड जिले में बेलथांगड़ी के दौरे के दौरान यह घोषणा की। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘5-5 लाख रुपये उन लोगों को दिये जायेंगे जो अपना घर पूरी तरह से गंवा बैठे हैं, ताकि वे निर्माण कार्य करा सकें और तत्काल मदद के तौर पर उन्हें 10,000 रुपये दिये जायेंगे। किराये के घर में रहने के लिये लोगों को 5,000 रुपये प्रति महीने की सहायता राशि दी जायेगी और बाढ़ में अपनी जमीन खोने वालों को भूखंड दिया जायेगा।’’

टॅग्स :कर्नाटकबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल