Weather Report: बादलों की गड़गड़ाहट के बीच दिल्ली-एनसीआर में झमाझम हो रही बारिश, तापमान में गिरावट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2020 16:49 IST2020-03-06T16:49:01+5:302020-03-06T16:49:01+5:30
पिछले दो दिनों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शहर में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डेमो पिक
नई दिल्ली: बीती रात के बाद दिल्ली में शुक्रवार (06 फरवरी) को दोपहर के बाद झमाझम बरसात ने दिल्ली वासियों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद तामपान में गिरावट देखी गई।
इसके अलावा कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ है। इससे पहले मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला के अनुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 20.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं पालम में मौसम केंद्र ने 15.3 मिमी, लोधी रोड ने 20.6 मिमी, आयानगर ने 19.1 मिमी और रिज ने 18.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे सुबह के समय यातायात प्रभावित हुआ है। कई इलाकों से जाम की खबरें मिली हैं।
Delhi: Rain lashes parts of the national capital, visuals from Parliament. pic.twitter.com/KL6znZB1t7
— ANI (@ANI) March 6, 2020
पिछले दो दिनों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शहर में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में दूरदराज के इलाकों में ओले गिरने के साथ और बारिश होने की संभावना है।