लाइव न्यूज़ :

Weather Report: दिल्ली समेत आसपास इलाकों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 19, 2020 08:14 IST

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 27 जून की सामान्य तारीख से दो दिन पहले 25 जून को दिल्ली पहुंचा था। इस मौसम के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य वर्षा होने का अनुमान जताया गया। बिहार में आज से वर्षा की तीव्रता बढ़ने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में झमाझम बारिश का दौर सुबह से ही जारी है।मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज लगातार बारिश होने की संभावना है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के राज्यों पंजाब और हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से रविवार की सुबह लोगों को राहत मिल गई है। दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर सुबह से ही जारी है। इस बीच कई जगह पानी भर गया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज लगातार बारिश होने की संभावना है क्योंकि मानसून के सामान्य स्थिति में आने का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली में शनिवार को उमस भरा मौसम रहा था। शहर का एक बड़ा हिस्सा अभी भी वर्षा से वंचित हैं। 

'स्काईमेट वेदर' ने बताया कि जुलाई की शुरुआत से उत्तरी मैदानी इलाकों में केवल हल्की-फुल्की बारिश हुई है क्योंकि मानसून लगातार अपना रास्ता बदल रहा था। वह कभी हिमालय की ओर जा रहा था और कभी उससे दूर। मानसून उत्तर की ओर बढ़ेगा और अगले 3-4 दिनों तक स्थिर रहेगा। 19 से 21 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में अधिक वर्षा होने की उम्मीद है। 

अधिकतर स्थानों पर बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 27 जून की सामान्य तारीख से दो दिन पहले 25 जून को दिल्ली पहुंचा था। इस मौसम के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य वर्षा होने का अनुमान जताया गया। बिहार में आज से वर्षा की तीव्रता बढ़ने की आशंका है और सभी जिलों में एक और सप्ताह तक बारिश होने का अनुमान है। बिहार में 1 से 17 जुलाई के बीच सामान्य से 41 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 19 से 21 जुलाई तक राज्य के अधिकतर स्थानों पर बारिश और आंधी-तूफान आने का अनुमान जताया है।

इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसी अवधि में पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। भारी बारिश के कारण असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति और खराब होगी और इससे भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। 

असम में बाढ़ जनित घटनाओं में 105 लोगों की मौत

असम में बाढ़ जनित घटनाओं में तीन और लोगों की मौत हो गई जिससे इस प्राकृतिक आपदा के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 105 हो गई है। इनमें से 79 बाढ़ में और 26 भूस्खलन से मरे हैं। असम के 33 जिलों में से 26 में 27.64 लोग बाढ़ से प्रभावित है। यहां बाढ़ के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गए, फसलें तबाह हो गईं और कई स्थानों पर सड़कें और पुल टूट गए। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ संबंधी अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि दो व्यक्तियों की मौत बारपेटा में और एक व्यक्ति की मौत दक्षिण सालमारा जिले में हुई। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल