लाइव न्यूज़ :

Weather Report: इस सप्ताह दक्षिण और पूर्वोत्तर में मानसून रहेगा मेहरबान, इन राज्यों में अलर्ट जारी!

By भाषा | Updated: October 6, 2019 18:21 IST

इस दौरान 11 राज्यों में सामान्य से कम और आठ राज्यों में सामान्य से बहुत कम बरिश हुयी। बारिश की कमी वाले राज्यों में दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं। विभाग ने अगले सप्ताह के लिये जारी पूर्वानुमान के तहत दस अक्टूबर तक मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर और मध्य भारत के इलाकों में बीते सप्ताह मानसून मेहरबान रहा।जून से सितबंर के दौरान सामान्य या सामान्य से कम बारिश के दायरे में थे।

पिछले तीन महीने से सक्रिय दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश की कमी को महसूस कर रहे उत्तर और मध्य भारत के इलाकों में बीते सप्ताह मानसून मेहरबान रहा। एक से छह अक्टूबर के दौरान जम्मू कश्मीर से लेकर राजस्थान तक लगभग सभी राज्यों में सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान सहित नौ राज्यों में सामान्य से बहुत अधिक, उत्तर प्रदेश सहित तीन राज्यों में सामान्य से अधिक तथा हरियाणा में सामान्य बारिश हुई। उल्लेखनीय है कि उत्तर और मध्य क्षेत्र के ये राज्य जून से सितबंर के दौरान सामान्य या सामान्य से कम बारिश के दायरे में थे।

पिछले सप्ताह दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की कमी दर्ज किये जाने के बाद विभाग ने अगले सप्ताह दक्षिण पश्चिम मानसून की संभावित वापसी शुरु होने से पहले दस अक्टूबर तक दक्षिण और पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर पर मानसून की सामान्य बारिश का स्तर 22.5 मिमी रहने का अनुमान व्यक्त किया था, लेकिन पूरे देश में इस अवधि में 22.1 मिमी (अनुमानित सामान्य स्तर से दो प्रतिशत कम) बारिश हुयी।

इस दौरान 11 राज्यों में सामान्य से कम और आठ राज्यों में सामान्य से बहुत कम बरिश हुयी। बारिश की कमी वाले राज्यों में दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं। विभाग ने अगले सप्ताह के लिये जारी पूर्वानुमान के तहत दस अक्टूबर तक मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ इलाकों में च्रकवाती हवाओं के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है विभाग ने विलंबित चल रहे दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी पूर्वी राजस्थान से दस अक्टूबर के बाद शुरु होने की संभावना जतायी है। मौसम संबंधी मानकों के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून की हर साल वापसी पश्चिमी राजस्थान से शुरु होती है। इसके लिये कम से कम पांच दिन तक बारिश नहीं होना अनिवार्य शर्त है।

इसके मुताबिक अगले पांच दिनों तक उत्तरी क्षेत्र में बारिश नहीं होने पर मौसम विभाग दस अक्टूबर के बाद मानसून की वापसी शुरु होने की आधिकारिक घोषणा कर सकेगा। आधिकारिक तौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून केरल तट से दस्तक देने के बाद भारत में एक जून से 31 अगस्त तक सक्रिय रहता है।

इसकी वापसी एक सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से शुरु होती है और 30 सितंबर तक इसकी पूरे देश से वापसी हो जाती है। पिछले साल भी विलंबित रहने के कारण मानसून की वापसी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से शुरु हुयी थी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून के विलंबित होने में अल नीनो के प्रभाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जून में अल नीनो के कारण भारत में मानसून की गति धीमी पड़ने की वजह से उत्तरी राज्यों में मानसून के शुरुआती चरण में काफी कम बारिश दर्ज की गयी। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग