महाराष्ट्र में आज पहुंच सकता है मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 11, 2020 05:08 IST2020-06-11T05:08:46+5:302020-06-11T05:08:46+5:30

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून आने पर दक्षिण कोकण, मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगह शुरुआती बारिश होगी। मानसून के 12 या 13 जून को मुंबई पहुंचने की संभावना है।

weather report: Monsoon may reach Maharashtra today, Meteorological Department gave information | महाराष्ट्र में आज पहुंच सकता है मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मानसून के महाराष्ट्र में प्रवेश के बाद 48 घंटे में पूरे राज्य में पहुंचने की संभावना जताई गई है।

Highlightsचक्रवात निसर्ग की गति कम होने के बाद तीन दिन से इंतजार करा रहे मानसून के गुरुवार को महाराष्ट्र में प्रवेश की संभावना है।मानसून आने पर दक्षिण कोकण, मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगह शुरुआती बारिश होगी।

मुंबई: चक्रवात निसर्ग की गति कम होने के बाद तीन दिन से इंतजार करा रहे मानसून के गुरुवार को महाराष्ट्र में प्रवेश की संभावना है। यह खुशखबरी मौसम विभाग ने दी है। इस बीच बुधवार को मराठवाड़ा के लातूर, जालना, नांदेड़, परभणी, हिंगोली और बीड़ जिलों में मानसून पूर्व बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून आने पर दक्षिण कोकण, मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगह शुरुआती बारिश होगी। मानसून के 12 या 13 जून को मुंबई पहुंचने की संभावना है। इस बीच मानसून पूर्व बारिश के कारण मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में भी कई इलाकों को तापमान से राहत मिली है। मानसून के महाराष्ट्र में प्रवेश के बाद 48 घंटे में पूरे राज्य में पहुंचने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में बुधवार शाम को आंधी और बारिश की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आंधी के कारण सराय काले खां के पास बिजली की ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आ गई थी जिससे दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि खराबी के कारण महारानी बाग, गुलमोहर पार्क, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली 30-40 मिनट तक गुल रही। बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि आंधी के दौरान पेड़ की शाखाओं के गिरने के कारण ट्रांसमिशन लाइनें टूट गईं थी जिससे कुछ अन्य इलाकों में बिजली चली गई थी।

हालांकि इन लाइनों को जल्दी ही ठीक कर दिया गया। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण उत्तर और उत्तर पश्चिम दिल्ली के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटिड (टीपीडीडीएल) के एक प्रवक्ता ने बताया कि तेज हवाओं के कारण खंभे और पेड़ गिर पड़े और नेटवर्क को नुकसान हुआ, जिससे नरेला और बवाना के करीब एक लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए।

Web Title: weather report: Monsoon may reach Maharashtra today, Meteorological Department gave information

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे