लाइव न्यूज़ :

Weather Report: उत्तर भारत में पारा चढ़ा, मॉनसून ने भी कदम आगे बढ़ाए

By भाषा | Updated: June 10, 2020 03:02 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न भागों में मंगलवार को तापमान में कुछ वृद्धि देखी गई।दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है।

नयी दिल्ली: दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न भागों में मंगलवार को तापमान में कुछ वृद्धि देखी गई। इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को दिल्ली का तापमान 40.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां राजधानी का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा आर्द्रता का स्तर 38 से 86 के बीच रहा। हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है।

अधिकतर भागों में तापमान सामान्य के करीब या उससे थोड़ा नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर प्रदेश के कई भागों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान झांसी (42.5 डिग्री सेल्सियस) में रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान के कई भागों में भी तापमान में मंगलवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने अखिल भारतीय मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। विभाग ने कहा कि ''दक्षिण-पश्चिम मानसून आज पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।'' 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे