लाइव न्यूज़ :

Weather Report: 'मार्च से मई की अवधि सामान्य से ज्यादा गर्म रहने की उम्मीद'

By भाषा | Updated: February 29, 2020 16:11 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तरी अंदरुनी और तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में तापमान के सामान्य से 0.5 से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देमार्च से मई की अवधि सामान्य से ज्यादा गर्म रहने की उम्मीद इस मौसम (मार्च से मई) में लू (हीट वेव) की स्थिति भी सामान्य से ज्यादा रहेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गर्मियों को लेकर अपने पूर्वानुमान में कहा कि पश्चिमोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में “सामान्य से ज्यादा गर्मी रहने की उम्मीद” है। विभाग ने कहा कि इस मौसम (मार्च से मई) में लू (हीट वेव) की स्थिति भी सामान्य से ज्यादा रहेगी।

विभाग ने कहा, ‘‘कोर हीटवेव वाले क्षेत्रों में मार्च से मई 2020 के दौरान इस बात की संभावना 43 फीसदी ज्यादा है कि तापमान सामान्य से उपर रहेगा।’’ जिन इलाकों में लू का प्रकोप ज्यादा रहेगा उनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके शामिल हैं। पूर्वानुमान से संकेत मिलते हैं कि पश्चिमोत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के साथ दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मार्च से मई के बीच औसत तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश में इस सीजन का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की उम्मीद है।

विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तरी अंदरुनी और तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में तापमान के सामान्य से 0.5 से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि देश के बाकी हिस्सों में लगभग सामान्य अधिकतम तापमान रहने की उम्मीद है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल