लाइव न्यूज़ :

Weather Report: पंजाब, हरियाणा के कई गांव जलमग्न, राहत बचाव कार्य जारी

By भाषा | Updated: August 22, 2019 05:31 IST

यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया था जिसके बाद करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जैसे जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। 

Open in App

पंजाब और हरियाणा में सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि और कई गांव अब भी जलमग्न हैं। पिछले दो दिनों से दोनों राज्यों में बारिश नहीं होने से बुधवार को अधिकारियों को बचाव अभियान चलाने में मदद मिली। पंजाब के जालंधर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में सेना के हेलीकॉप्टरों से खाने के पैकेट गिराए गए।

वे गांव सतलुज नदी का तटबंध टूटने के कारण जलमग्न हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पश्चिमी कमान की वज्र कोर से सेना की 16 टीमों ने जालंधर, कपूरथला और नवांशहर जिलों में बचाव अभियान चलाया और सतलुज नदी के बांध को ठीक करने में मदद की।

हाल ही में हुई बारिश और भाखड़ा बांध, सतलुज और उसकी सहायक नदियों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण लुधियाना, जालंधर, फिरोजपुर और रूपनगर के गांवों में पानी भर गया था। इससे निचले इलाकों में फसलों और घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

पंजाब और हरियाणा में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने से नदियों में पानी घटने लगा है, लेकिन सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि और कई गांव अब भी जलमग्न हैं। पंजाब सरकार ने राज्य में हाल में बाढ़ से हुए नुकसान के लिए विशेष बाढ़ राहत पैकेज के रूप में बुधवार को केंद्र से 1,000 करोड़ रुपये की मांग की। कई स्थानों पर, स्वयंसेवी संगठनों और धार्मिक संस्थाओं ने बाढ़ से तबाह लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए लंगर का आयोजन किया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित गांवों में हालात सामान्य होने तक सेना की मदद से खाने के पैकेट गिराए जाएंगे। पड़ोसी राज्य हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल, पानीपत और सोनीपत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया था जिसके बाद करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जैसे जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। 

टॅग्स :हरियाणाबाढ़मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं