लाइव न्यूज़ :

मौसम: दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही बढ़ी गर्मी, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: June 29, 2019 12:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह गर्मी काफी बढ़ गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत रहा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के लगभग 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।’’ शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 45.1 और 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, देश के कई राज्यों में मानसून आ गया है। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात के कई इलाके हैं। पुणे में लगातार बारिश के कारण एक आवासीय परिसर की दीवार झोपड़ियों पर गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी। शुक्रवार की आधी रात के बाद तड़के एक बजकर 45 मिनट परिसर की दीवार गिर गई। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई के पश्चिमी तट पर बहुत ही सक्रिय मानसून की स्थिति है। इससे थाने और मुंबई के आसपास भारी बारिश की संभावना है। गुजरात में तेज बारिश के चलते कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वलसाड के मोगरावड़ी अंडरपास और वलसाड स्टेशन परिसर में चारों तरफ पानी भरा हुआ है।

टॅग्स :मौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया