लाइव न्यूज़ :

Weather Report: 19-21 जुलाई के दौरान उत्तर, पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा की संभावना

By भाषा | Updated: July 18, 2020 05:22 IST

आईएमडी ने कहा कि मानसून 18 जुलाई से हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों की ओर धीरे धीरे बढ़ना शुरू कर सकता है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली नमीयुक्त दक्षिणी पश्विमी हवाओं तथा अरब सागर से हो करआने वाली हवाओं के चलते 18 और 19 जुलाई को उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा में वृद्धि की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी ने शुक्रवार को उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा होने का अनुमान जतायामौसम विभाग ने असम एवं मेघालय के लिए 19 से 21 जुलाई तक रेड वार्निंग जारी की।

नयी दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा होने का अनुमान जताया और पश्चिम बंगाल, असम एवं मेघालय के लिए 19 से 21 जुलाई तक रेड वार्निंग जारी की। उसने अरूणाचल प्रदेश के लिए 19- से 20 जुलाई तक रेड वार्निंग और 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया।

विभाग ने कहा कि संभावित वर्षा से असम में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ सकती है जहां 33 में से 27 जिलों में 39.8 लाख से अधिक लोग बृहस्पतिवार को बाढ़ से बेहाल थे। इस साल राज्य में बाढ़ एवं भूस्खलन से अब तक 102 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने कहा कि मानसून 18 जुलाई से हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों की ओर धीरे धीरे बढ़ना शुरू कर सकता है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली नमीयुक्त दक्षिणी पश्विमी हवाओं तथा अरब सागर से हो करआने वाली हवाओं के चलते 18 और 19 जुलाई को उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा में वृद्धि की संभावना है।

उत्तरी भारत में 18 से 20 जुलाई के दौरान और पूर्वोत्तर में 18 से 21 जुलाई के दौरान कछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 19 से 21 जुलाई के दौरान और अरूणाचल प्रदेश में 19 - 20 जुलाई के दौरान भीषण वर्षा होने की संभावना है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां