लाइव न्यूज़ :

Weather Report: मध्य प्रदेश के सागर संभाग सहित कुछ अन्य इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

By भाषा | Updated: August 3, 2020 21:16 IST

मध्य प्रदेश के सागर संभाग के जिलों में तथा उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, धारा, इंदौर, देवास, दतिया, मुरैना एवं भिण्ड जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा खंउलवा एवं खरगोन जिलों में अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना है। मध्य प्रदेश में जून में 70 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी, लेकिन जुलाई में प्रदेश में बहुत ही कम बारिश दर्ज की गई।

भोपाल:  मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्यप्रदेश के सागर संभाग सहित कुछ अन्य इलाकों में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा हो सकती है। भारत मौसम केन्द्र, भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी अजय शुक्ला ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के सागर संभाग के जिलों में तथा उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, धारा, इंदौर, देवास, दतिया, मुरैना एवं भिण्ड जिलों में कहीं—कहीं पर भारी वर्षा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इनके अलावा भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा खंउलवा एवं खरगोन जिलों में अगले 24 घंटों में कहीं—कहीं पर गरज चमक के साथ बिजली चमकने एवं बिजली गिरने की संभावना भी है। शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में जून में 70 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी, लेकिन जुलाई में प्रदेश में बहुत ही कम बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि आज सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मध्य प्रदेश के सतना में 45 मिलीमीटर, पचमढ़ी में 17 मिलीमीटर, भोपाल में 12.4 मिलीमीटर, जबलपुर में 24.2 मिलीमीटर, सागर में सात मिलीमीटर, उमरिया में 21 मिलीमीटर एवं मंडला में आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया