लाइव न्यूज़ :

Weather Report: मध्य प्रदेश के सात जिलों में भारी बरसात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 17, 2020 19:47 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर होशंगाबाद, उज्जैन, रीवा, शहडोल एवं सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर भोपाल संभाग के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के सात ज़िलों में भारी वर्षा की चेतावनी है. मध्य प्रदेश के तीन अन्य जिलों में गरज चंमक के साथ बिजली चमकने और  गिरने की चेतावनी दी है.

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए मध्य प्रदेश के सात ज़िलों में भारी वर्षा  की चेतावनी है. इसके साथ ही  पाँच संभागों  के सभी जिलों  के साथ ही राज्य के तीन अन्य जिलों में गरज चंमक के साथ बिजली चमकने और  गिरने की चेतावनी दी है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर होशंगाबाद, उज्जैन, रीवा, शहडोल एवं सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर भोपाल संभाग के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत  शुष्क रहा.   बीते 24 घंटोंं में राज्य के पचमढ़ी में 38, बैतूल में 12.8, जबलपुर में 5.4, इंदौर में 2.6, छिंदवाड़ा में 2, धार में 43.2, खरगोन में 7.2, खंडवा में 9, नरसिंहपुर में 2, सिवनी में 4.6, मंडला में 2, उमरीया में 5.2 मिलीमीटर बरसात हुई. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  रीवा, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर जिलों में कुछ स्थानों पर वर्ष या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही सागर संभाग के जिलों में तथा नीमच एवं मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में  बैतूल, धार, खंडवा, खरगौन, बडवानी, अलीराजपुर, झाबुआ जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है.  इसके साथ ही शहडोल, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथ पन्ना, सागर एवं दमोह जिलों में कहीं-कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं